फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने छोडा मुर्दा मवेशी,साप्ताहिक पैंठ सूअर मीट की दुकान का वार्षिक ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना नगर पालिका के डॉ. एपीजे अब्दुल सभागार में बृहस्पतिवार को मुर्दा मवेशी, साप्ताहिक पैठ और शूकर मीट की दुकान के वार्षिक ठेके छोडे़ गए। तीनों ठेके पूर्व के ठेकेदार को ही दस प्रतिशत बढ़ाकर दिए गए। ठेके छोडे़ जाने की कार्रवाई के दौरान पालिका ईओ निरूपमा प्रताप, चेयरपर्सन सबीला अंसारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में विभिन्न ठेके छोड़े गए। जिसमें मुर्दा मवेशी का ठेका तीन लाख पैंतीस हजार पांच सौ रुपये में मोहल्ला भुलरिया निवासी रिजवान के नाम छोड़ा गया। साप्ताहिक पैठ में फड़ लगाने का ठेका 17 लाख रुपये में फूल सिंह के नाम से छोड़ा गया। मीट की दुकान का ठेका अधिकतम एक लाख सत्तर हजार में हनी पुत्र सुगन चंद के नाम से छोड़ा गया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी, ईओ निरूपमा प्रताप, सभासदों में शाहरूख उर्फ बंटी, रमेश चंद उर्फ पल्टू, आबिद समेत कई सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें