फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण को लेकर दौराला में बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बा स्थित एक मदरसे में बृहस्पतिवार को जल संरक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें क्षेत्र में लगातार गिर रहे जल स्तर पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक में शहीद अहमद ने कहा कि लगातार घट रहा जल स्तर चिंता का विषय है। यदि इसी तरह जल स्तर घटता रहेगा तो आने वाली पीढ़ी जल संकट से जूझेगी। आमिर मलिक ने कहा कि घर-घर में आज सबमर्सिबल लगे हुए हैं, लेकिन लोग उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। वे सबमर्सिबल को खुला छोड़ देते हैं, जिससे पानी बर्बाद होता है। हाजी परवेज ने कहा कि हमें खुद में सुधार करने की जरूरत है। सभी को पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को जल संकट से न जूझना पड़े। बैठक में डॉ. हसरत, आसिफ, हाजी साबिर, ताहिर, अफसर, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें