फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल हिंडन बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: डॉ. प्रभात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर।
विज्ञापन

निर्मल हिंडन अभियान के तहत बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने खिवाई कस्बे से सटे हिंडन के किनारे की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्मल हिंडन अभियान धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने हिंडन से संबंधित गांवों के लोगों से सहयोग मांगते हुए अहम भूमिका निभाने की अपील की। हिंडन किनारे रसायनमुक्त खेती, तालाब संरक्षण और पौधरोपण पर विशेष जोर दिया।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बुधवार को खिवाई और हिंडन नदी क्षेत्र निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिवाई कस्बे की सीमा में निर्मल हिंडन के पांच मूल मंत्रों पर आधारित कार्य नीति के बारे में बताया। नीर फाउंडेशन के निदेशक रमनकांत त्यागी ने बताया कि निर्मल हिंडन कार्यक्रम में तालाब संरक्षण, पौधरोपण, रसायनमुक्त कृषि, कचरा प्रबंधन और जन जागरूकता अहम है। इनके आधार पर आमजन के सहयोग से हिंडन को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामों को जल्द से जल्द खुले में शौच से मुक्त कराने, हिंडन को निर्मल बनाने के उद्देश्य से उसकी सहायक नदियों एवं समीप बसे ग्रामों को अतिक्रमण मुक्त करने, मान्य स्तर से अधिक प्रदूषण करने वाली औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। आयुक्त ने हिंडन, काली नदी व कृष्णा नदी से संबंधित सभी जिलों में दांयी और बांयी ओर जिस जिस लंबाई से नदी गुजर रही है। उसके किनारे बसे ग्रामों में ग्राम समाज की भूमि पर या नदी पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित करें ताकि अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि हिंडन के किनारे तालाबों के पुनर्स्थापन एवं निर्माण कार्य करने के लिए तालाबों का चिह्निकरण, गंगनहर या अन्य साफ नहरों से शुद्ध जल लेकर हिंडन में प्रवाहित कर उसे निर्मल बनाने के उद्देश्य से बताया। आयुक्त ने हिंडन से जुडे़ ग्रामों में मॉडल क्रॉपिंग सिस्टम तैयार करने एवं कृषकों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। इस संबंध में प्रत्येक जिले में पांच पांच ग्राम चिह्नित कर वहां के प्रगतिशील किसानों से जैविक खेती कराएं। बताया कि हिंडन से जुडे़ ग्रामों में वर्मी कम्पोस्ट का एक-एक स्ट्रक्चर स्थापित कराया जाएगा। रमनकांत त्यागी ने बताया कि हिंडन के किनारे बसे ऐसे ग्राम जिनका पानी अत्यंत प्रदूषित है। जिसमें पाइप के माध्यम से जलापूर्ति कराने पर कार्य योजना बनाई जा रही है। वहीं, भ्रमण के दौरान खिवाई नगर पंचायत के जेई उपस्थित नहीं होने पर ईओ को हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश, तहसीलदार पवन जायसवाल, सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्मल हिंडन के लिए दान दिया
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने रोहटा ब्लॉक के गांव लाहौरगढ़ में ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें ग्रामीणों से हिंडन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सहयोग मांगा। इस दौरान ग्रामीणों ने हिंडन की स्वच्छता के लिए भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं, मिर्जापुर के ग्रामीणों ने नारंगपुर संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या से अवगत कराया। गांव से गुजर रहे गंदे नाले को भी निर्मल बनाने की मांग की। इस दौरान अरुण त्यागी, अमरीश त्यागी, सचिन प्रधान, रामअवतार, केशोराम त्यागी, अश्वनी प्रधान आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने खिवाई कस्बे से सटे हिंडन किनारे की भूमि का किया निरीक्षण
किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें