सरूरपुर। करनावल कस्बा स्थित सरकारी आवासों के साथ खसरा संख्या 144 पर कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दो दिन में भूमि कब्जा मुक्त करने का आश्वासन दिया। जिस पर टीम वापस लौट गई। ईओ रमेश चंद सहगल ने बताया कि कस्बे में आबादी के बीच में खसरा 144 की भूमि पर एक दर्जन से अधिक परिवारों ने कब्जा कर रखा है। जिस पर नगर पंचायत अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ जाकर कब्जा मुक्त करने का अभियान चलाया। सरकारी भूमि पर बंध रहे पशुओं के साथ मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दो दिन का समय लेकर स्वयं ही कब्जा हटाकर जमीन को खाली करने की बात कही। जिस पर टीम लौट गई। इस दौरान दरोगा ओमवीर सिंह के साथ पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।