फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन नमक बेचने की एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में की शिकायत में बताया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता राशन के साथ जबरन नमक भी दे रहे हैं। यदि इसे बंद नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के नहीं मिलने पर उनके कार्यालय में पेशकार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि सरकार द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर चावल, गेहूं, राशन इत्यादि के साथ दिया जा रहा नमक बहुत गंदा है। जिसके चलते यह उपयोग करने योग्य नहीं है।
सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों द्वारा दिया जा रहा नमक खाने लायक नहीं है। इसका उपयोग किए जाने से खाने का स्वाद बदल जाता है। वहीं, लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। इसकी शिकायत राशन डीलर से की गई और नमक लेने से मना किया। इस पर राशन डीलर ने कहा कि यह अवश्य लेना पडे़गा। उसने नमक का एडवांस पैसा जमा करा लिया है। ज्ञापन में कहा कि इस नमक की जांच कराकर सभी सरकारी दुकानों से इसकी बिक्री बंद कराएं। जिससे प्रदेश की गरीब जनता बीमारी से बच सके। ऐसा नहीं होने पर संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में विनोद जाटव सचिव, शादाब चौधरी, दानिश, आशिफ गाजी, कासिम, अरबाज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें