फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति की बैठक में पहुंच किसान ने किया हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

गन्ना समिति में चल रही बैठक में उस समय हंगामे की स्थिति हो गई। जब बैठक में पहुंचकर किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान दिलाए जाने तथा पर्चियों को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद चेयरमैन विनोद भाटी के समझाने पर किसान शांत हुए। बैठक में उपस्थित मिल अधिकारियों से साफ कहा कि जब तक पेराई योग्य गन्ना समाप्त नहीं हो जाता, जब तक चीनी मिल बंद नहीं होगी। वहीं, कहा गया कि जिन किसानों के पास आपूर्ति हेतु गन्ना अवशेष है, उनका अतिरिक्त सट्टा किया जाए।
गन्ना समिति सभागार में बोर्ड बैठक चल रही थी। जिसमें डायरेक्टरों के साथ गन्ना समिति अधिकारी, कर्मचारी तथा मिल अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान बैठक में पहुंचे झिंझाड़पुर निवासी किसान ने सप्लाई इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पर्चियों के संबंध में आया था। सप्लाई इंचार्ज ने उससे कहा कि मिल में गन्ना डालना जरूरी है, कोल्हू पर डाल दो। किसान इंद्रराज त्यागी, वीरेंद्र, नरेंद्र, मुनीश, बलराज, पूर्व डायरेक्टर इंद्र सिंह तथा सतपाल ने आदि ने हंगामा कर मिल से गन्ना भुगतान दिलाने तथा पर्चियों की किल्लत को समाप्त कराने की मांग की। इससे काफी देर तक बैठक में हंगामे के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाद में चेयरमैन विनोद भाटी ने किसानों को समझाते हुए शांत किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए ही बैठक आहूत की गई है। इसके बाद किसान शांत हुए। बैठक में गन्ना आपूर्ति, गन्ना मूल्य भुगतान आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया। जिन किसानों का बेसिक कोटा समाप्त हो गया है तथा पेराई गन्ना अवशेष है। उसके लिए विधायक दिनेश खटीक तथा चेयरमैन समिति विनोद भाटी के निर्देश पर ऐसे किसानों के अवशेष आपूर्ति हेतु गन्ने के लिए अतिरिक्त सट्टा कराने को कहा। साथ ही बैठक में उपस्थित मिल अधिकारियों से कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराए तथा जब तक पेराई योग्य गन्ना समाप्त नहीं हो जाता, तब तक मिल बंद नहीं होगी। अध्यक्षता चेयरमैन विनोद भाटी ने की तथा संचालन विशेष सचिव प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में डायरेक्टर महिपाल सिंह, रघुराज, विनित, अभिषेक, विष्णुदत्त, ब्रह्मवती, सुमंत्रा तथा टिकौला मिल के वरिष्ठ प्रबंधक यतेंद्र कुमार, खतौली के सहायक गन्ना प्रंबधक मनीष अग्रवाल, मवाना मिल के वीरेंद्र सिंह, गिरिराज तथा सुधीर त्यागी आदि अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य बातें
किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान एवं पर्चियों को लेकर किया हंगामा
गन्ना समिति के चेयरमैन के समझाने पर शांत हुए गन्ना किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें