फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहरका दोहरे हत्याकांड में टोनी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहरका दोहरे हत्याकांड में टोनी तलब
विज्ञापन

मेरठ। थाना परतापुर के सोहरका गांव में चश्मदीद गवाह मां-बेटे की हत्या के मामले में आरोपी टोनी उर्फ मनजीत को रिमांड अर्जी पर सुनवाई के लिये सीजेएम रामानंद ने बुधवार को तलब करने का आदेश दिया है।
गत 24 जनवरी को ग्राम सोहरका में नरेंद्र की हत्या के मामले में गवाह निछत्तर कौर व बलविंदर उर्फ भोलू की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में मांगे उर्फ विनय जेल में बंद है। इस हत्याकांड में साजिश रचने में नामजद सुशील मूंछ के बेटे टोनी उर्फ मनजीत को पौड़ी जिला कारागार से बी वारंट पर तलब किया गया था। कोर्ट ने टोनी को मेरठ जेल भेज दिया था। इस केस के विवेचनाधिकारी इंस्पेक्टर राशिद अली की तरफ से मंगलवार को टोनी को पुलिस रिमांड पर लेने के लिये अर्जी दी गयी। जिसकी सुनवाई के लिये सीजेएम रामानंद ने 14 मार्च की तारीख नियत कर टोनी को तलब करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नहीं पहुंचा कोई इंस्पेक्टर
नरेंद्र हत्याकांड के विवेचनाधिकारी इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी व सुशील कुमार दूबे को बयान के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट-1 प्रकाश तिवारी की कोर्ट में तलब किया गया था। लेकिन बयान देने के लिए दोनों में से कोई भी इंस्पेक्टर उपस्थित नहीं हुआ। जिस कारण मंगलवार को किसी के बयान दर्ज नहीं हो सके। कोर्ट ने अब बयान के लिए अब 16 मार्च की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

महिलाओं में चले लात-घूंसे
मेरठ। कचहरी में मंगलवार दोपहर घरेलू हिंसा के एक मामले में अदालत में पेशी पर आए दोनों पक्षों की महिलाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों तरफ से महिलाओं में लात-घूंसे चल गए। मारपीट होने के बाद भीड़ एकत्रित हो गयी। लेकिन पुलिस सूचना पर भी नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मारपीट में दोनों तरफ से बुजुर्ग महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें