फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं से गिर गया दिन का पारा 2.1

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। राजस्थान की ओर से आ रही हवा के चलते जहां दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था। अब हवा का रुख बदलकर दक्षिणी से पश्चिमी हो गया है। जिस कारण से दिन में हवा की गति तेज हो गई और तापमान भी कम हो गया। तापमान फिर से 30 डिग्री के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

फरवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम बदल रहा है। पहले दिन का तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया था, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आयी हल्की बारिश के बीच तापमान फिर से गिर गया। हिमालय क्षेत्र से ठंडी हवा आने के कारण तापमान ने चौबीस घंटे में ही 2.1 डिग्री की गिरावट आयी है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी 2 डिग्री गिर गया है। सोमवार को दिन तो पूरी तरह से साफ रहा, लेकिन हवा दिन में तेज होने के कारण मौसम में नमी बनी रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 व न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2.2 डिग्री व रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी तीन दिन हवा का असर रहेगा, जिसके चलते तापमान 30 डिग्री से नीचे रहेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के बिगड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें