दौराला। हाइवे पर वलीदपुर गांव के निकट एक भैंसा अचानक कावंड़ियों को देखकर दौड़ने लगा। जिससे वह कार से टकरा गया। हादसे में कार सवार परिवार चोटिल हो गया तथा भैंसे का पैर टूट गया। ग्रामीणों ने घायलों का उपचार कराया।
वलीदपुर गांव निवासी सईद पशु व्यापारी है। वह शनिवार को दौराला से भैंसा खरीदकर पैदल गांव की ओर जा रहा था। वह हाइवे पर वलीदपुर गांव के निकट पहुंचा तो हाइवे से गुजर रहे कावंड़ियों को देखकर उसका भैंसा हाइवे पर दौड़ने लगा। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही कार से भैंसे की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी एक परिवार की दो महिलाएं चोटिल हो र्गइं जबकि भैंसे का पैर टूट गया। दुघर्टना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का उपचार कराया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में समझौते का प्रयास चलता रहा। इस कारण पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।