दौराला। कस्बा स्थित किसान उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बच्चों को कृमि से होने वाली बीमारी के लक्षण बताए। उन्होंने कहा कि पेट के अंदर कीड़ों के होने से बच्चों को भूख नहीं लगती और बच्चे पीलिया ग्रस्त हो जाते हैं। बच्चों के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। इस बीमारी से बचाव के लिए शनिवार को स्कूल के सभी बच्चों को प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने एल्बेंडाजोल टेबलेट्स खिलाईं। इस दौरान उम्मेदपाल, अरविंद कुमार, उदयवीर तोमर, धर्मवीर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।