माछरा। कस्बा माछरा में 11 फरवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें इच्छुुक छात्र-छात्राएं आठ फरवरी तक दस रुपये शुल्क जमा कर रसीद लें। इसके बाद प्रतियोगिता में एंट्री बंद हो जाएगी।
संयोजक जितेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणी में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली श्रेणी में कक्षा एक से 5 तक तथा दूसरी श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक तथा तीसरी श्रेणी में कक्षा 9 से 10 तक रहेगी। प्रतियोगिता 11 फरवरी को पंचायतघर नंगली अब्दुल्ला माछरा में परीक्षा सुबह 9 बजे से की जाएगी। सामान्य ज्ञान परीक्षा की शुल्क 10 रुपये होगी। यह शुल्क माछरा चौराहे मोनू टेलीकॉम के यहां 8 फरवरी तक जमा करा सकते है। इसके बाद किसी भी प्रतियोगी की एंट्री नहीं होगी तथा परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को पुरस्कृत किया जाएगा।