सरधना। नगर में रविवार को पुलिस चौकी एवं देवी मंदिर के निकट काफी लंबा जाम लग गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। रविवार को साप्ताहिक पैठ में आने वाले वाहनों के साथ गन्ने के ट्रक और धान की पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण जाम लग गया। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण होने एवं मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगने की समस्या बन रही है। लोगों ने दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर दिन में प्रतिबंध लगाने एवं सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।