फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से हजारो का सामान जलकर हुआ नष्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में नैडू रोड स्थित किराना स्टोर में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया है। पीड़ित गौरव बिश्नोई पुत्र विजयपाल बिश्नोई ने बताया कि वह शनिवार रात अपनी किराना की दुकान बंद करके घर चला गया था। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने जानकारी दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। पीड़ित ने दुकान का ताला खोलकर देखा तो उसकी दुकान में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


रुपये के लेन-देन के विवाद में एक घायल
फलावदा। ग्राम सनौता में रुपयेके लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष का युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
ग्राम सनौता निवासी सतवीर पुत्र हरिकिशन और विजय पुत्र रामजीलाल का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट शुरू हो गई। इसमें सतवीर मामूली रूप से घायल हो गया। मारपीट की सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


बहसूमा में चीनी लदा ट्रक पलटा
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर रविवार शाम चीनी से लदा ट्रक गुरुद्वारे की दुकानों के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे काफी देर तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
धामपुर मिल से चीनी लेकर दिल्ली जा रहा ट्रक रामराज में पेट्रोल पंप के निकट गुरुद्वारा की दुकानों के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक चालक संजू निवासी झालू बिजनौर मामूली रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। ट्रक पलटने से मुख्य मार्ग बाधित हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें