फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म, फिर जबरन किया निकाह

Sun, 04 Feb 2018 06:10 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में एक युवक ने अपनी नाबालिग मौसेरी बहन से दुष्कर्म किया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के डर से जबरन उसके साथ निकाह कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली निवासी 16 वर्षीय किशोरी 19 जनवरी को अपनी मौसी के यहां पास के गांव में आई थी। आरोप है कि 28 फरवरी को उसका मौसेरा भाई अपने एक दोस्त के साथ उसे देहरादून घुमाने के लिए ले गया। वहां भाई ने उसके साथ बलात्कार किया। घर वापस आने पर उसने अपनी मौसी को सारी बात बताई तो डर के मारे मौसी ने जबरन किशोरी का निकाह अपने आरोपी बेटे से करा दिया। पीड़िता ने मौका पाकर पर फोन से अपने परिजनों को सारी बातें बताई तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के परिजन शुक्रवार को सीधे फतेहपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई रईस पुत्र नफीस अहमद, मौसी रईसा पत्नी नफीस और जावेद पुत्र फारुख के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई और मौसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें