मवाना। राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा संवर्गीय समस्याओं की अनदेखी के कारण समस्त संग्रह अमीनों ने तहसील मुख्यालय पर दूसरे दिन भी धरना दिया। इसकी अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। यहां पर विक्रम सिंह, विकास गौतम, संजीव शर्मा, अतुल कुमार, भूदेव शर्मा, राजेश, अमित शर्मा, अनिल शर्मा, बलराम, धीर सिंह, भोपाल सिंह, कुणाल गौतम, प्रमोद चौधरी आदि उपस्थित थे।
कार-बाइक की टक्कर से दो घायल
मवाना। मवाना खुर्द पुलिस चौकी के निकट बाइक की बुधवार को सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार महलका निवासी चाचा-भतीजा घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस मेरठ ले आई। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार चालक ने ईयरफोन लगा रखा था।
गांव महलका निवासी शौकीन पुत्र चांद खां अपने चाचा सत्तार पुत्र हबीब के साथ मलहका से मवाना की ओर आ रहा था। वह मवाना खुर्द पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे वाली कार से जा टकराई। इसके बाद मवाना की ओर से आ रही कार से टक्कर लग गई। दोनों ने हेल्मेट नहीं लगाया था। इतना ही नहीं शौकीन ने ईयरफान लगाया हुआ था। उसका टूटा हिस्सा सड़क पर पड़ा था। कारों से टकराने के बाद चाचा-भतीजे दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची मवाना खुर्द पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।