फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूनी चौराहे पर एसएसपी ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को भूनी चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस चेकपोस्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर एसएसपी ने स्थानीय पुलिस एवं प्रतिनिधियों द्वारा किए गए सहयोग की प्रशंसा करते हुए पुलिस को जनता का सहयोग लेकर चलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

भूनी चौराहा स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चेकपोस्ट का उद्घाटन एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार एवं सीओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से चेकपोस्ट का फीता काटकर किया। इस मौके पर एसएसपी ने पुलिस से कहा कि वह जनता का सहयोग लेकर काम करती रहे तो अपराधी और अपराध का खात्मा हो जाएगा। यहां पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति मनोज चौहान, प्रधान संदीप कुमार, सुधीर कुमार, निकलेश कुमार, इमरान खेड़ी, कविता प्रधान सरूरपुर आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें