फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारा फैक्टरी में कर्मचारी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुब्बारा फैक्टरी में कर्मचारी की मौत, हंगामा
विज्ञापन

- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को गुब्बारा फैक्टरी में एक कर्मचारी की मशीन में आने पर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों को शांत कराया।
पुलिस के अनुसार आनंदपुरी निवासी पुनीत जैन की साईंपुरम में वर्द्धमान पॉलीमर्स के नाम से गुब्बारा फैक्टरी है। फैक्टरी में पद्मपुरा निवासी अनुसूचित जाति का सुभाष उर्फ मोंटू (25) पुत्र गंगाशरण करीब डेढ़ वर्ष से काम कर रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी से किसी कर्मचारी ने सुुुुभाष के परिजनों को सूचना दी कि सुभाष मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया है और उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सुभाष के पिता गंगाशरण, मां जगबीरी, बहन मीनाक्षी व पूजा और छोटा भाई कैलाशचंद अस्पताल पहुंच गए। तभी चिकित्सकों ने सुभाष की मौत होने की सूचना उन्हें दी तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए पुलिस पीड़ित परिवार को थाने ले आई। परिजनों का आरोप था कि फैक्टरी संचालक का कहना है कि शर्ट का कॉलर मशीन में आने से सुभाष का दम घुटा और उसकी मौत हुई। लेकिन गर्दन पर जिस तरह के निशान हैं, वह हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें