फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला खेवान में संघर्ष, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
 मोहल्ला किला खेवान में शुक्रवार को दोपहर के समय मामूली कहासुनी को लेकर संघर्ष हो गया। संघर्ष में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। एक पक्ष के द्वारा जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला किलाखेवान निवासी इरफान पुत्र अब्दुल वहीद का मोहल्ले के ही समीर से मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी देर में लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। संघर्ष में दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। संघर्ष में इरफान पुत्र अब्दुल वहीद व कौसर जहां पत्नी अबरार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से समीर भी घायल हो गया। इस मामले में इरफान पुत्र अब्दुल वहीद की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट व संघर्ष के इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें