हनुमान मंदिर में ज्योति प्रज्ज्वलित की
मेरठ। श्री रामा संकीर्तन मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में राम नवमी पर्व के 41 दिवसीय कार्यक्रम के 22वें दिन शुक्रवार को शनि पंचमुखी हनुमान मंदिर लालकुर्ती में भगवान श्रीराम की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। मुख्य यजमान के रूप में मनोज कुमार उपाध्याय, विशाल कन्नौजिया रहे। महंत सुभाष राजपूत, कमल कपूर तिलक ने गणेश वंदना की। कमलेश आर्या, शकुंतला ठाकुर ने प्रभु श्रीराम को पुकारा। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने कहा कि जहां-जहां राम नाम की रसधारा है और ज्योति प्रज्ज्वलित होती वो स्थान धन्य हो जाता है।