फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रमाणकिता के शेयर न करें फोटो-वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यता परखकर ही सोशल मीडिया पर सामाग्री करें शेयर
विज्ञापन


- सीसीएसयू कैंपस के पत्रकारिता विभाग में हुई कार्यशाला में गूगल की ट्रेनर ने रखे विचार


मेरठ। आज दुनिया में तकनीक का प्रयोग कर बहुत सी चीजें सरल हुई हैं। लेकिन इसका दूसरा पक्ष भी है। सोशल मीडिया के विभिन्न पायदानों पर फेक फोटो, वीडियो, समाचार आज देखे जा सकते हैं। इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए हमें सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच कर लेनी चाहिए। यह बात बृहस्पतिवार को कैंपस के पत्रकारिता विभाग में आयोजित कार्यशाला में गूगल की सर्टिफाइड ‘फेक न्यूज वेरीफिकेशन‘ ट्रेनर पारूल जैन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के साथ-साथ कई बार मेन स्ट्रीम मीडिया में भी इस प्रकार की फेक सामाग्री आ जाती है। बुधवार को पाकिस्तान के कई समाचार चैनलों पर 2016 में क्रैश हुए फाइटर जेट की फोटो दिखाकर भी भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि फोटो की प्रमाणिकता के लिए गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर जाकर हम किसी भी फोटो की सत्यतता को परख सकते है। इसी प्रकार वीडियो की प्रमाणिकता की भी परखा जा सकता है। जिस प्रकार सनसनी फैलाने के लिए समाज में उत्तेजना व्याप्त कराने के लिए भ्रामक खबरों, फोटो, वीडियो का सहारा लिया जा रहा है ये चिंतनीय है। उन्होंने हैकिंग से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर के आंकड़ों को सुरक्षित रखने के लिए अपने पासवर्ड को किस प्रकार जेनरेट करें की भी जानकारी दी। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे विधि संस्थान के निदेशक प्रो. सत्यप्रकाश गर्ग ने फेक न्यूज के सामाजिक एवं कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विभाग के समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार ने कार्यशाला के विषय पर बोलते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया की संवेदनशीलता को समझकर उसका प्रयोग करना होगा। पत्रकारिता के छात्र होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी समाज एवं देश के प्रति और भी बढ़ जाती है क्योंकि हम ही समाज की आंख, नाक व कान है। कार्यशाला में डॉ. अशोक कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. राजीव सिजेरिया, सत्यम, डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, दीपिका वर्मा, गुंजन एवं विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें