फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला व सिटी हलचल ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और सिटी हलचल ने जीते मैच
विज्ञापन

मीडिया चैलेंजर कप
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में आयोजित छठे मीडिया चैलेंजर कप में रविवार को अमर उजाला इलेवन और सिटी हलचल की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में सिटी हलचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाए। दैनिक प्रभात के गेंदबाज अरविंद, राज और सतीश को एक-एक विकेट मिला। दैनिक प्रभात की टीम 19.2 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में टॉस जीतकर अमर उजाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 190 रन बनाए। आशुतोष ने शानदार 64 रन, वाहिद अली ने 39 और मौ. मुस्तकीम ने नॉटआउट 20 रनों की पारी खेली। सांध्य एकादश के गेंदबाज राहुल ने 3, कमल व गगन ने 1-1 विकेट लिया। सांध्य एकादश की टीम 19.1 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। कमल ने 77 रन की अच्छी पारी खेली। अमर उजाला के कप्तान अमित मुद्गल ने 3, अभिषेक कर्णवाल ने 2, अरुण शर्मा ने 2 व राहुल ने 1 विकेट लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया कि सोमवार को दैनिक जागरण व चैनल एकादश और न्यूज फर्स्ट व राष्ट्रीय एकादश के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

स्कोर बोर्ड - अमर उजाला के बल्लेबाज आशुतोष ने 64 रन, सुमित ने 8, वाहिद ने 39, कैलाश ने 17, मुस्तकीम ने नॉटआउट 20, अभिषेक ने 4, अमित मुद्गल ने नॉटआउट 1 रन बनाया। सांध्य एकादश के बल्लेबाज अफगान 4 रन, कमल 77, राहुल 5, शान 1, गगन 4 रन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें