फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, लगाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। पुलवामा में आतंकी हमले के खिलाफ देशवासियों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को दिनभर मवाना का बाजार बंद रहा। देर शाम सड़क पर कार्रवाई की मांग को लेकर जनसैलाब उमड़ा।
नगर के व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद सुभाष चौक पर भी विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंका। देर शाम तहसील रोड स्थित रामलीला मैदान में लोग एकत्र हुए। यहां से पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते जनसैलाब सड़क पर उतरा। यह थाने से होता हुआ चौहान चौक, फलावदा रोड, सुभाष चौक पर पहुंचा। शहीद जवानों को न्याय दिलाने तथा आतंक को जड़ से नष्ट करने की मांग की। सड़क पर जनसैलाब उमड़ने से पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद सुभाष चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक, अमल खटीक, सौरभ शर्मा, आशु त्यागी, गौरव, दीपक धमीजा, रुपेंद्र, शैवाल दुबलिश, निपुण चौहान, इलियास कुरैशी, भूपेंद्र त्यागी, चेयरमैन अय्यूब कालिया, विनय दुबलिश, सगीर अहमद, यूसुफ कुरैशी, नवनीत चौहान, पवन, राजेश अग्रवाल, कैलाश कौशिक, डॉ. फराहीम, मुकुल रस्तोगी, गोपाल अग्रवाल, शहर काजी मौलाना नफीस अहमद, टिंकू, प्रियपाल, भीम सिंह, संजय कुमार, सुभाष दीक्षित, रवि गोला, अविजीत, कपिल, योगेश, हिमांशु जैन, सोहनवीर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज मवाना के तत्वावधान में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद शोक सभा हुई। मंत्री अनिल गोला ने कहा कि इस कायरता पूर्ण हमले की कठोर शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। प्रधान पवन रस्तोगी ने शहीद जवानों के परिवार को आर्य समाज की ओर से 11 हजार की धनराशि भेजने की घोषणा की। सुनील, दिनेश, होशियार, शिवकुमार, डॉ. वीरपाल, राजेश, आलोक, बलजीत, रोहताश आदि मौजूद रहे। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिम के पार्टी के नेतृत्व में भी पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। सचिव डॉ. इसरार बंगाली के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अटौरा रोड स्थित चौराहे पर पुतला फूंका। शादाब चौधरी, विनोद, मुस्तफा, नूर मोहम्मद, जुनैद, भूरा, हारुन, फारुख, अलताफ, सुरेंद्र, मौ. हसन, नाजिम आदि मौजूद रहे। उधर, आकांक्षा कॉलोनी में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। यहां लता चौहान, ऋषि रस्तोगी, ऋचा, जयवीर, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
पुलवामा में आतंकी घटना के खिलाफ कई स्थानों पर बाजार बंद रहे, पुतला फूंककर जताया आक्रोश
मोमबत्ती जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें