फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जीती एनसीसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएन कॉलेज में मीडिया पार्टनर अमर उजाला की तरफ से आयोजित युवा महोत्सव का समापन
विज्ञापन


मेरठ। डीएन कॉलेज और मीडिया पार्टनर अमर उजाला की तरफ से कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव-2019 के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता में कबड्डी का मैच आकर्षण का केंद्र रहा। एनसीसी और बीएससी कंप्यूटर साइंस के बीच जमकर रस्साकस्सी हुई। मैच में एनसीसी की टीम विजेता रही।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों का परिचय मेरठ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा, डॉ. सीमा सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, मेरठ कॉलेज, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी एवं मेरठ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह द्वारा लिया गया। अतिथियों ने गायन एवं काव्य पाठ रंगोली बेस्ट ऑफ दा वेस्ट, पोस्टर मेकिंग एवं कोलॉज खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. एसके अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अवैतनिक मंत्री सेठ दयानंद गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी राजबाला गुप्ता, मुख्य अतिथि डॉ. दर्शन लाल अरोड़ा एवं विशिष्ट अतिथि इस्माईल कॉलेज का प्राचार्या डॉ. नीलिमा गुप्ता एवं शिक्षिका डॉ. दिशा दिनेश रहीं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. अनीता पुंडीर एवं डॉ. ममता त्रिपाठी ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा पुराने जमाने के गानों पर नृत्य की प्रस्तुति से हुई। बीएड के छात्र-छात्राओं की शिव की आराधना पर दी गई प्रस्तुति से हर कोई भाव विभोर हो गया। बोस फिजिकल सोसाइटी के छात्र-छात्राओं ने पुराने गीतों पर शानदार नृत्य करके समा बांध दिया। रॉयल सोसाइटी इंग्लिश द्वारा राजधानी नृत्य रेशम का रुमाल, बीएससी कंप्यूटर साइंस द्वारा लड़कियों के ऊपर प्ले-विद डांस, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विकास द्वारा फनी डांस से सबका दिल जीत लिया। अंत में मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


इनका रहा सहयोग
कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज सिंह एवं जिनेंद्र बौद्ध, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार, कार्यक्रम के सहसमन्वयक डॉ. एमके यादव, डॉ. रूचि गोयल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विश्रुत चौधरी, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. तनुज कुमार, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. महेश हरित, मोहित कुमार, सौरभ यादव और नेहा कन्नौजिया का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें