फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो का केक काटकर फैंस ने मनाया शाहरुख खान का जन्मदिन, दूसरी बार मेरठ को दिया तोहफा

Sat, 03 Nov 2018 02:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जीरो शाहरुख खान - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

अपने चहेते अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन मेरठ वासियों ने धूमधाम से मनाया। शुक्रवार को शाहरुख खान का 53 वां बर्थडे था। शुक्रवार को शाहरूख की फिल्म ज़ीरो का ट्रेलर भी लांच हुआ। फिल्म की कहानी मेरठ पर आधारित होने के कारण मेरठ में किंग खान के दीवानों में यह दिन बेहद खास बन गया।

विज्ञापन


घंटाघर पर एसआरके ग्रुप ऑफ मेरठ के सदस्यों ने धूमधाम से शाहरुख खान का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जीरो फिल्म के पोस्टर वाला केक तैयार कराया। घंटाघर के केयर टेकर शमशुद्दीन से केक कटाया गया।

केक की सेल्फी और जश्न की तस्वीरें फिल्म जीरो के निर्माता, निर्देशक आनंद एल राय को भी भेजी। टीम के सदस्यों ने जब मेरठवासियों का जोश देखा और साथ में उस घंटाघर को देखा जिसका सेट उन्होंने फिल्म में दिखाया है तो बेहद खुश हुए।
विज्ञापन


क्लब सदस्यों ने केक काटा और शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। शारदा रोड स्थित रेस्टोरेंट में पार्टी का आयोजन हुआ। हमजा, हुजापा, हम्माज, मोहित, नाज आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन

किंग खान से दोबारा मिली मेरठ को सौगात

शाहरुख के मामा लाला के बाजार में रहते थे। इसलिए बचपन में शाहरुख खान का मेरठ में कई बार आना हुआ। बचपन का लंबा वक्त उन्होंने मेरठ में गुजारा। फिल्म जीरो मेरठ की पृष्ठभूमि और मेरठिया भाषा का पुट लिए हुए है। इसलिए किंग खान को मेरठ बहुत लुभाता है।

अपने जन्मदिन पर शाहरुख ने मेरठ को दूसरी सौगात दी। पहली सौगात उन्होंने जून 2017 में घंटाघर की घड़ी को ठीक कराने के लिए साढ़े छह लाख रुपये के रूप में दी थी। शुक्रवार को अपने 53वें जन्मदिन पर शाहरुख ने फिल्म जीरो के पोस्टर वाली प्रमोशन टीशर्ट मेरठ में अपने फैंस के लिए भेजी।

एसआरके ग्रुप ऑफ मेरठ के सदस्यों ने दिल्ली में जाकर ये तोहफा कलेक्ट किया। इन्हीं टीशर्ट को पहनकर उन्होंने किंग खान का जन्मदिन मनाया। शाहरुख ने 50 टीशर्ट मेरठ के दीवानों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में भेजी है।

खास बातें:
- अपने जन्मदिन पर किंग खान ने मेरठ के दीवानों के लिए भेजा जन्मदिन का उपहार
- जीरो का केक काटकर फैंस ने मनाया किंग खान का बर्थडे
- घंटाघर पर एसआरके ग्रुप ऑफ मेरठ ने किया आयोजन
- फिल्म रिलीजिंग से पहले मेरठ आएंगे बउउा सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें