फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसवाई मेडिकल कॉलेज की सीईओ को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हिमानी अग्रवाल (सीईओ) को उनके पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को इसकी जानकारी सचिव डॉ. ओम प्रकाश की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
विज्ञापन

इसमें बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रवेश नीति से लेकर परीक्षा नीति तक प्रत्येक कार्य पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार होता है। अगर विद्यालय का कोई कर्मचारी या अधिकारी किसी भी प्रकार की अवैधानिक जो एमसीआई के नियमों तथा मेडिकल कॉलेज के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है, कृत्य करते हुए पाया जाता तो उसे सर्वसम्मति से तत्काल पदमुक्त या कार्यमुक्त करने का प्रावधान है।
इसी क्रम में विद्यालय प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि विद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हिमानी अग्रवाल को उनके पद से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नीट काउंसिलिंग द्वारा एवं यूपीडीजीएमई लखनऊ के माध्यम से छह जुलाई 2018 को 150 सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। दूसरी तरफ चर्चा है कि एक समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में डॉ. ओमप्रकाश के सहयोगी डॉ. राजेश ने भी कार्रवाई किए जाने की पुष्टि की है। डॉ. हिमानी भाजपा की एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल और डॉ. ओमप्रकाश की पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें