फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पर लगेगी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पर नकेल के लिए मीटरों में लगेगी होलोग्राम सील
विज्ञापन


मेरठ। पीवीवीएनएल ने बिजली चोरी रोकने के लिए जहां 100 दिनी विशेष अभियान चला रखा है वहीं मीटरों को टेंपर कर चोरी करने की सभी संभावनाओं को भी खत्म करने का रास्ता ढूंढ लिया है। अब विभाग मीटरों के लिए ऐसी विशेष होलोग्राम सील बनवा रहा है जो मीटर के साथ छेड़खानी करते ही फट जाएगी और इसे दोबारा से नहीं लगाया जा सकेगा। ऊर्जा भवन में संबंधित कंपनी प्रतिनिधियों ने इस विशेष होलोग्राम सील का प्रजेंटेशन दिया। जल्द ही सभी मीटरों पर ये सील लगाई जाएगी।
कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि होलोग्राम सील की खासियत है कि इसमें एक विशेष मैटीरियल का प्रयोग हुआ है। मीटर के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी करने की कोशिश से ही यह सील फट जाएगी। इस होलोग्राम में फॉरेंसिक एवं गुप्त फीचर भी डाले गए है जिससे मीटर को टेंपर्ड होने से बचाया जा सकता है। होलोग्राम सील निर्माता कंपनी प्रतिनिधियों ने इस नए उत्पाद का प्रजेंटेशन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य में शिथिलता पर लगाई पेनाल्टी
बिलिंग कार्य में शिथिलता बरतने पर एमडी आशुतोष निरंजन ने बिलिंग एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई और मैसर्स सुधीर सीमेंट पाइप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मेरठ पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। वे ऊर्जा भवन में अधिशासी अभियंता परीक्षण और बिलिंग एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। अनमीटर्ड से मीटर्ड किए गए कनेक्शनों का लेजराइजेशन कार्य लंबित होने पर उन्होंने अधिकारियों के साथ ही बिलिंग एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई। स्मृति एप द्वारा ऑनलाइन पकड़ी गई बिजली चोरी के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें