कब्जेदारों ने दाखिल किये जवाब, सुनवाई 13 को
मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में कुछ कब्जेदारों ने अपर जिलाधिकारी वित्त के यहां जवाब दाखिल कर दिया है। अब इस मामले में 13 सितंबर को सुनवाई होगी।
हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित खसरा नंबर 4632 नजूल की भूमि है। कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है। इस मामले में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर मंडलायुक्त ने जांच करायी तो पता चला कि 93 लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जिस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कब्जेदारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इस पर पांच कब्जेदार हाईकोर्ट चले गये, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली और हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि दो सप्ताह के भीतर अपर जिलाधिकारी वित्त के यहां कब्जेदार जवाब दाखिल करे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी वित्त ने पिछले दिनों कब्जेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर 8 सितंबर को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।