फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दिनेश खटीक के यहां पहुंचे प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गुटबाजी मामले में दिया जवाब
विज्ञापन


मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में गुटबाजी पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कहा कि यह पार्टी स्तर का मामला था जो चुनाव की हार जीत के साथ खत्म हो गया है। सभी पार्टी के थे इसलिए सब सही है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में प्रत्याशियों को लेकर भाजपा में ही घमासान हो गया था। सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ने कुलविंदर सिंह का विरोध करते हुए सपना हुड्डा को प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ाया था। इस दौरान मतदान से चार दिन पूर्व 18 अगस्त को जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने सरधना विधायक के खिलाफ प्रांतीय नेतृत्व को शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने किया स्वागत
मेरठ। सर्किट हाउस पहुंचने पर सिद्धार्थ नाथ सिंह का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, दिनेश खटीक, डॉ. सामेंद्र तोमर, सतवीर त्यागी, जितेंद्र सिंह सतवाई, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, हरीश चौधरी, संदीप प्रधान, संजीव बंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, योगेंद्र कुसैड़ी, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, विश्वराज, अंकुर राणा, प्रवीण अग्रवाल, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने प्रभारी मंत्री को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि भूमाफिया की टॉप पांच की सूची में शामिल रहीमुद्दीन के मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गंगानगर स्थित विधायक दिनेश खटीक के आवास पर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें