फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने तमंचा तानकर लूटने वाला लेडी गैंग बेनकाब -AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नोएडा से मेरठ के बीच हाईवे या संपर्क मार्ग पर खुद को परेशानी में बताकर पहले लिफ्ट मांगना और फिर वाहन चालक को तमंचे के बल पर लूटने वाले लेडी गैंग का बृहस्पतिवार को पर्दाफाश हो गया। गैंग की दो महिलाएं अपने दो प्रेमियों के साथ गिरफ्तार हुई हैं। एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसओ जानी प्रेमचंद शर्मा की टीम ने बुधवार रात कलंजरी मार्ग पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी
- हेमलता पत्नी भोजराज सेफनी थाना शाहबाद जिला रामपुर हाल पता फेस-2 नोएडा
- मिन्नी उर्फ शबनम पत्नी विक्की आलम निवासी वसूका थाना गमहार जिला गाजीपुर हाल पता फेस-2 नोएडा
- नरेश व उसका भाई मुके श पुत्र शौकीन उर्फ राजे निवासी गांव रसूलपुर धनतला थाना खरखौदा मेरठ
यह कबूलीं वारदात
एसपी देहात के अनुसार ये बदमाश मेरठ में सरधना, जानी, परतापुर, सरूरपुर के अलावा गाजियाबाद और नोएडा में लूटपाट की करीब एक दर्जन घटनाएं कर चुके हैं। 18 अगस्त की रात अफजलपुर पावटी निवासी कपिल से तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। गाजियाबाद में एक माह पहले एक महिला से कुंडल और पर्स लूटा था।
लव अफेयर के साथ क्राइम कनेक्शन
एसपी देहात ने बताया कि हेमलता नोएडा में किराए पर रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। उसकी दोस्ती छह माह पहले ट्रक चालक नरेश से हुई थी। उसके बाद नरेश से दोस्ती हो गई। बाद में उसने नरेश के भाई मुकेश की अपनी सहेली मिन्नी उर्फ शबनम से मुलाकात कराई थी। जिसके बाद चारों ने गैंग बना लिया था।
विज्ञापन

ऐसे करते थे लूट
लूट करने के लिए ये चारों रात में कार से चलते थे। यदि पुलिस कहीं रोकती थी तो आपस में पति-पत्नी बता देते थे। हाईवे या संपर्क मार्ग पर दोनों महिलाएं नये कपड़े पहनकर खड़ी हो जाती थी, जबकि उनके दोनों साथी रास्ते से थोड़ा हटकर रहते थे। ये महिलाएं वाहन चालक से पहले लिफ्ट मांगती थीं और फिर उस पर तमंचा तान देती थीं। तभी इनके दोनों साथी आकर लूटपाट करते थे। बाद में चारों लूट के पैसों का बंटवारा कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें