फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दौराला ब्लाक से जाएगी 42 बसे

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जनवरी को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का उद्घाटन करने आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को दौराला ब्लॉक से 42 बसें भेजने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

दौराला ब्लॉक की जिम्मेदारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह को दी गई है। रविवार को दौराला में मनिंदरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने दौराला ब्लॉक के एक दर्जन गांवों में संपर्क किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि दौराला ब्लॉक से 42 बसें कार्यक्रम में जाएंगी। हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दौराला से मोहिउद्दीनपुर मिल परिसर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसान और मजदूर के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने भी अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। भाजपा के पश्चिमी उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। अभी से ही सभी को तैयारी में जुटना होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमरपाल सैनी, इंद्रपाल बजरंगी, अनिल चौधरी, सतीश चिंदौड़ी, प्रधान डीडी शर्मा, सतेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, आंनद, संजीव योगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें