एसएसपी मंजिल सैनी और दरोग का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस के एक दारोगा ने सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाए है। उसने यूपी पुलिस से अच्छी दिल्ली पुलिस को बताकर बृहस्पतिवार को एसएसपी मेरठ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दारोगा ने कहा कि यहां छुट्टी नहीं मिलती, 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। एसएसपी ने दारोगा को कहा कि सारे सिस्टम को खराब मत कहो। नौकरी आपको नहीं करनी, अन्य लोगों को क्यों भड़का रहे हो।
रोहटा थाने में तैनात 2015 बैच का दारोगा अजित सिंह बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। दारोगा ने एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपकर कहा कि मुझे यूपी पुलिस में नौकरी नहीं करनी। ड्यूटी करते-करते अब वह बीमार रहने लगा है। मेरा इस्तीफा मंजूर करा दो। इतना सुनकर एसएसपी ने दारोगा से पूछा कोई परेशानी हो तो बताओ। जिस पर दारोगा ने कहा कि यूपी पुलिस में वह नौकरी नहीं कर सकता। छुट्टी और ड्यूटी पर दारोगा ने सवाल उठाए। इतना सुनते एसएसपी ने कहा कि आप बीमार हो, यह आपकी परेशानी है। लेकिन यूपी पुलिस पर सवाल मत उठाओ। यूपी पुलिस अच्छी है या दिल्ली पुलिस, इसको बताने वाले आप कौन होते है। दारोगा का इस्तीफा एसएसपी ने ले लिया है। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि दारोगा की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
दरोगा पहले दिल्ली पुलिस में था
दारोगा ने बताया कि वह यूपी पुलिस में आने से पहले दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। जहां पर सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी करनी होती है। दारोगा ने कहा कि अब वह यूपी पुलिस में नौकरी नहीं करेगा, वापस दिल्ली पुलिस के लिये प्रयास करेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/