फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्का रहा कोहरा, जल्दी साफ हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
कभी कोहरा तो कभी धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में पड़े रहे पाले से तापमान फिर से कम हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में सर्दी और सुबह कोहरे का असर अभी बना रहेगा। मौसम अभी दो से तीन दिन तक ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को कोहरा हल्का रहा। इसके बाद धूप निकलने पर कोहरे से राहत मिली। मौसम का यह मिजाज पिछले दो तीन दिन से ऐसे ही चल रहा है। शाम के समय सर्द हवाओं से भी मौसम में नमी बनी हुई है। इस कारण से रात का तापमान गिर रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। रात के तापमान में .2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। रात का तापमान में पाले के असर के चलते गिरावट आने के आसार है। पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां पर 1 जनवरी तक पहुंचने की संभावना है जिससे ठंड में इजाफा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें