फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरी कर रहा गैंग दबोचा, चोरी का माल बरामद करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार रात्रि में चोरों के गैंग को दबोच लिया। पुलिस ने बीस हजार रुपये के इनामी गैंग लीडर समेत चार लोगों से चोरी का माल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसआई सरजेश कुमार टीम के साथ बुधवार रात में बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास फतेउल्लापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आयसर कैंटर में सवार लोग क्षेत्र में चोरी की वारदात करते हैं। कैंटर में चोरी का माल भी रखा हुआ है। पुलिस को इसी दौरान फतेउल्लापुर की ओर से कैंटर आता दिखाई दिया। उसे जांच के लिए रोका तो चार लोग सवार मिले। एक ने अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ राजा पुत्र बाबू निवासी फतेउल्लापुर लिसाड़ी गेट बताया। पुलिस ने आस मोहम्मद से तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। दूसरे ने अपना नाम संदीप पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी जाहिदपुर बताया। पुलिस को संदीप से चाकू मिला। तीसरे ने अपना नाम पीरू पुत्र जमील निवासी जाहिदपुर बताया। पुलिस ने उससे भी चाकू बरामद किया। वहीं, चौथे ने अपना नाम चांद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी जाहिदपुर बताया। पुलिस ने चारों से 2500 रुपये, एलईडी लाइट, एक कटर, दो बैटरी, दो लोहे की राड समेत कई अन्य औजार बरामद किये। पुलिस के अनुसार चारों ने पूछताछ में जाहिदपुर में पेंट फैक्ट्री, खरखौदा में बस में सवार जज की अटैची तथा गांव धनौटा में हॉट मिक्स प्लांट सहित अन्य चोरी करना कबूल किया। बरामद सभी सामान तीनों चोरियों का है। पुलिस ने चारों को गिरफ़्तार कर लिया तथा सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार आस मोहम्मद के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी में सरिये से लदे ट्रक लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आस मोहम्मद बीस हजार का इनामी है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
फतेउल्लापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान पकड़े बदमाशों से तमंचा और चाकू बरामद किए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें