सहारनपुर में अवैध संबंधों के शक में मोहल्ला गाड़ान के एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर शव को ट्यूबवेल की हौज में डाल दिया गया। परिजनों ने मोहल्ले के ही तीन युवकों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
कादरपुर गांव के पास बेहट निवासी मियां मुनीर के बाग में ट्यूबवेल के हौज में लकड़ी बीनने आए कादरपुर गांव के कुछ बच्चों ने एक युवक की खून से लथपथ लाश देखी। उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी। इस पर कादरपुर के ग्राम प्रधान सुभाष और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्ध नग्न हालत में युवक के खून से लथपथ शव को हौज से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त बेहट के मोहल्ला गाड़ान निवासी शाहिब (22) पुत्र इरशाद के रूप में की गई। मृतक का गला रेता गया था और पेट में बुरी तरह से किसी धारदार हथियार घोंपा गया था। पुलिस को मौके से एक शराब का अध्धा, चार डिस्पोजल गिलास, बिलसरी की खाली बोतल और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला, जिसमें सिम नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
मृतक के भाई वाजिद ने मोहल्ले के ही वाजिद उर्फ बल्ला पुत्र फजलू, शाहबाज पुत्र अली हसन, छोटू पुत्र जहूर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई शाहिब मंगलवार की शाम घर से बाजार जाने के लिए निकला था। रात करीब आठ बजे शाहिब को उसके चाचा जुल्फान व छोटे भाई सद्दाम ने आरोपी युवकों के साथ जाते देखा था। आरोपियों को शक था, कि उनके रिलेशन की युवती से शाहिब के अवैध संबंध है। इसी शक में उन्होंने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। उधर, कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/