फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर केंटर चालक ने कार में टक्कर मारी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। हाईवे पर वलीदपुर गांव के निकट शनिवार रात एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं, टोल एंबुलेंस ने घायलों का निकट के निजी क्लीनिक में उपचार कराया है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी पोपिन्द्र अपने साथी विकास और विक्की के साथ बीती रात किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। वे हाईवे पर वलीदपुर गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का दौराला के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। हालांकि देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें