फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईईटी में फैकल्टी डेवलपमेंट पर सेमिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में शनिवार को मानव मूल्य व नैतिकता पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। कॉलेज में आठ दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विवि लखनऊ की ओर से आयोजन किया गया। विवि के मुख्य वक्ता डॉ. आर.एस. उप्पल ने संबोधन में समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। आयोजन में प्रदेश के 50 से अधिक संस्थानों के शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. आशुतोष कंसल, सुनील शर्मा को फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए नियुक्त किया गया। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जेएम शर्मा, निदेशक डॉ. मयंक, डॉ. नियति, रितिका मुखर्जी व सुप्रभा जोशी एवं स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें