फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन रात का पारा फिर से बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन रात का पारा फिर से बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम अभी ऐसे ही रहेगा, रात का पारा फिर से गिरेगा। हवाओं में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार की अपेक्षा सोमवार को बर्फीली हवाओं की गति थोड़ी धीमी दिखाई दी। ऐसे में दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई। वहीं पिछले तीन चार दिन से रात के समय पाला भी पड़ना शुरूहो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 और न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान 2.9 रात के तापमान में .7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि एनसीआर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। इस बीच रात के तापमान में गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें