फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसमाज के सहयोग से रीमा ने की जीत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/दौराला।
विज्ञापन

दौराला में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा शर्मा ने सर्वसमाज के सहयोग से जीत दर्ज की है। सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से शुरू हुई दौराला नगर पंचायत की मतगणना के दौरान रीमा शर्मा ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखी। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे ही उनकी जीत पक्की होती गई। हालांकि कुछ स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी जितेंद्री देवी एवं निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश ने भी कड़ी टक्कर दी। हालांकि रीमा शर्मा ने 780 वोट हासिल कर परचम फहराया। दौराला में सबसे पहले रीमा शर्मा पत्नी नवीन शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। चर्चा है कि सांसद डा. संजीव बालियान और विधायक ठाकुर संगीत सोम ने टिकट जितेंद्री देवी को दिला दिया था। इसके बावजूद रीमा शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। शुक्रवार को मतगणना शुरू होते ही पहले ही वार्ड से लेकर 14 तक रीमा शर्मा का बेहतर प्रदर्शन रहा। हालांकि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्री देवी ने कई स्थानों पर कड़ी टक्कर दी। वह जाट बिरादरी के अतिरिक्त अन्य बिरादरी के वोट बैंक में खास सेंध नहीं लगा सकीं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश ने दलित वोटों को अपने पक्ष में करके टक्कर जरूर दी। हालांकि वह अन्य बिरादरी का वोट नहीं मिलने के कारण खास कारनामा नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

रीमा शर्मा निर्दलीय 3024
जितेंद्री देवी भाजपा 2255
मुनेश निर्दलीय


लावड़ में अनीसा के पक्ष में एकजुट रहे मुस्लिम
मोदीपुरम/दौराला।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी अनीसा पत्नी हारून ने मुस्लिम मतों अपने पक्ष में एकजुट रखा। इसके चलते वह भाजपा प्रत्याशी ललिता सैनी को 493 वोटों से शिकस्त देने में कामयाब रहीं। हिंदू वोटों का भाजपा के पक्ष में ध्रुवीकरण नहीं होने के कारण प्रत्याशी मजबूती से चुनाव नहीं लड़ सकी। इसका फायदा निर्दलीय को मिला। हालांकि बसपा और सपा प्रत्याशी ने भी मजबूती से चुनाव लड़ा, लेकिन मुस्लिम वोटों में सेंधमारी नहीं कर सके। चुनाव में जीत दर्ज करने वाली अनीसा हारुन इससे पहले भी चेयरपर्सन रह चुकी हैं। पिछली बार महकार सैनी ने उन्हें हराया था। इस बार पार्टी सिंबल पर चुनाव होने के कारण भाजपा प्रत्याशी का पलड़ा भारी था। महकार सैनी की पत्नी ललिता सैनी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव ़मैदान में थीं। अनीसा हारून निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ीं। भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देने के लिए मुस्लिमों ने उनके पक्ष में जमकर वोट किया।
विज्ञापन


अनीसा हारून निर्दलीय प्रत्याशी 3442
ललिता सैनी भाजपा 2499
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें