फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों ने पार्टी पर नीह चेहरे पर विश्वास, रमेश ठेकेदार ने 561 मतों से विजय हांसिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव में कस्बे के वोटरों ने पार्टी प्रत्याशियों के बजाय निर्दलीय पर भरोसा जताया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रमेश ठेकेदार के पक्ष में जमकर मतदान किया। इसके परिणामस्वरूप उन्होंने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी मूलचंद्र से 561 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

खरखौदा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट आरक्षित होने के चलते दलित, खटीक एवं वाल्मीकि समाज के 15 प्रत्याशियों ने 10852 मतों पर भाग्य आजमाया था। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के रामफल छिलेरिया, बसपा के विजय गौतम एवं सपा के विजेंद्र वाल्मीकि समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना पूरी होने तक अध्यक्ष पद का प्रत्येक प्रत्याशी अपनी जीत के आंकडे़ लगा रहा था। हालांकि मतगणना के दिन उनकी धड़कन तेज हो गईं। मेरठ सदर तहसील देहात में अध्यक्ष पद की वोटों की गिनती के लिए तीन टेबल तथा 12 वार्डों के सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए दो टेबल लगाई गईं। शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड में वार्ड 1, 5 एवं 9 वार्ड के मतों की गिनती प्रारंभ हुई। पहले चक्र में रमेश ठेकेदार ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। हालांकि बसपा प्रत्याशी विजय गौतम फाइट में रहे। वहीं, दूसरे राउंड में वार्ड 2, 6 और 10 के मतों की गिनती हुई। दूसरे चक्र में भी रमेश ठेकेदार ने बढ़त बनाए रखी। वहीं, तीसरे राउंड में भी रमेश ठेकेदार आगे रहे। चौथे एवं अंतिम चक्र की मतगणना में रमेश ठेकेदार ने 1966 मत लेकर जीत हासिल की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी मूलचंद्र को 561 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की स्थिति
प्रत्याशी दल मिले मत
रमेश ठेकेदार निर्दलीय 1966
मूलचंद्र निर्दलीय 1405
विजय गौतम बसपा 1344
चंदर सिंह निर्दलीय 875
ओमप्रकाश निर्दलीय 775
रामफल छिलेरिया भाजपा 528
महावीर सिंह निर्दलीय 305
संजय कुुुमार निर्दलीय 167
कपिल कुमार निर्दलीय 125
रतनलाल निर्दलीय 120
पुष्पा देवी निर्दलीय 102
बिजेंद्र निर्दलीय 101
मनोज कुमार निर्दलीय 27
संतराम निर्दलीय 25
पवन निर्दलीय 08
मतगणना के दौरान 254 निरस्त किए गए।
नोटा 23
कुल मत 8245
वार्ड विजेता हारे
1. राजेंद्री अनिता
2. राजू मुंडे अनिल
3. अनिल निशार सैफी
4. कुलदीप मनोज
5. राखी हिमला
6. बिजेंद्र विजयपाल
7. राकेश कपिल
8. शिवानी त्यागी प्रीति
9. अरविंद अशोक
10. हरिओम त्यागी अशोक त्यागी
11. अंजू सैनी हेमवती
12. योगेश त्यागी मरियमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें