फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार चालक ने छात्र को टक्कर मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाईवे पर कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र कई फीट ऊपर उछला और सड़क पर जा गिरा। युवक ने हेलमेट पहन रखा था जिस कारण उसकी जान बच गई। हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दौराला निवासी अतुल कुमार गुप्ता का बेटा सजल गुप्ता बाईपास स्थित एक कॉलेज से बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। सजल गुप्ता अपनी बाइक से पल्लवुपरम की चौहान मार्केट आ रहा था। हाईवे पर एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया। गुस्साई भीड़ ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इस बीच दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र के पैर में फ्रैक्चर है। हादसे की सूचना पर पिता अतुल कुमार, भाई पीयूष गुप्ता सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र के भाई पीयूष गुप्ता ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें