फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चौतरफा जाम, पुलिस हलकान  

Thu, 30 Nov 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में रोजाना चौतरफा जाम से अब पुलिस भी हलकान है। दोपहर बाद शहर की स्थिति बहुत खराब हो जाती है। जिस सड़क से गुजरते हैं वहीं पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे बचने के लिए लोग तंग गलियाें में घुसते हैं तो इससे वहां भी जाम लग जाता है। बुधवार को दिनभर लोग कंट्रोल रूम में जाम की शिकायत करते रहे। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचने का आश्वासन देकर टरकाती रही।
विज्ञापन

दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड पर दिनभर जाम की स्थिति रही। कमिश्नर आवास चौराहा, घंटाघर, केसरगंज, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल समेत कई जगह पर भीषण जाम रहा। इसमें फंसे लोग पुलिस को फोन करते रहे कि यातायात की स्थिति को आकर देखे। कई जगह पर ट्रैमो पहुंची और जाम से निजात दिलाई। हालांकि अन्य जगह लोग चिल्लाते रहे कि जाम से इस शहर को कब मुक्ति मिलेगी। जाम की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से भी की गई। हालांकि वे बेबस नजर आए। 

यातायात माह के समापन पर भड़की कप्तान 
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने दोपहर में एसएसपी को फोन किया कि मैडम नवंबर माह समाप्त हो रहा है। इसलिए यातायात माह का समापन कराया जाना है। इस पर एसएसपी भड़क गईं और बोलीं शहर जाम से जूझ रहा है और आप लोग यातायात अभियान समाप्त की बात कर रहे हैं। पुलिस फोर्स लगाकर हर हाल में लोगों को जाम से निजात दिलाने का प्रयास करते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें