तहसील में उमड़ी प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ उमड़ी
मवाना। मतगणना के दौरान एजेंट बनने के लिए तहसील में प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पंचायतों और नगर पालिका से सभासद व अध्यक्ष पद के एजेंट बनने के लिए बुधवार को काफी संख्या में लोग तहसील में पहुंचे। लोगों ने संबंधित खिड़की पर पहुंच आवेदन किया। मवाना नगर पालिका, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा, परीक्षितगढ़, किठौर और शाहजहांपुर की मतगणना कृषक इंटर कालेज में होनी है। जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। कुछ प्रत्याशी और अन्य लोगों ने अपने पास भी बनवाए है। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 19 टेबल लगाई जा रही हैं। जिस पर अध्यक्ष पद के लिए एक एजेंट होगा। जबकि सभासद प्रत्याशी के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक एजेंट होगा। वहीं, जिन लोगों के पास नहीं बने हैं। वह बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर अपने पास बनवा सकते हैं।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
मवाना। ततीना मोड़ पर प्राइवेट बस से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। किठौर थाना क्षेत्र गांव रछौती निवासी दो युवक बाइक पर परीक्षितगढ़ रोड से मवाना जा रहे थे। ततीना मोड़ पर सामने से आती प्राइवेट बस से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर हो गई। मौके पर पहुंची पीआरबी ने युवकों को एंबुलेंस से मेरठ स्थित अस्पताल में पहुंचाया। पीआरबी पर कार्यरत पुलिस कर्मचारी अमित ने बताया कि अमित पुत्र अकरम और सलमान निवासी रछौती हादसे में घायल हो गये। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं आई थी।