फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण।

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

व्यवस्था सुधारने के लिए दिये निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कृषक इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को जाली और बल्ली लगाने के निर्देश दिए। वहीं, कंप्यूटर रूम में की गई नेट आदि की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

मतगणना कार्य सुबह एक दिसंबर से शुरू हो जाएगा। कृषक इंटर कालेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर मवाना नगर पालिका सहित बहसूमा, हस्तिनापुर, फलावदा, परीक्षितगढ़, किठौर और शहाजहांपुर नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के मतपत्रों की गिनती होगी। अध्यक्ष पद के लिए 19 टेबिल और सदस्य पद के लिए 12 टेबिल लगाई गई हैं। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष किठौर के लिए 5, वार्ड सदस्यों के लिए 5, हस्तिनापुर अध्यक्ष के लिए 6 और वार्ड सदस्य के लिए 5, बहसूमा अध्यक्ष के लिए 3 तथा वार्ड सदस्य के लिए 2, फलावदा अध्यक्ष के लिए 4 तथा वार्ड सदस्य के लिए 3, परीक्षितगढ़ अध्यक्ष के लिए 3, वार्ड सदस्य के लिए 3 और शाहजहांपुर अध्यक्ष के लिए 3 तथा सदस्य के लिए 2 टेबिल लगाई गई हैं। टेबल से लगाई गई बैरिकेडिंग की दूरी लगभग 3 फिट की है। वहीं, बैरिकेडिंग पर जाली भी लगा दी गई है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम से कमरों तक मत पेटियों को ले जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग करने तथा जाली लगाने, कंप्यूटर रूम में नेट आदि की व्यवस्था के आदेश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें