फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुशनुमा मौसम ने वोटरों को किया खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर।
खिवाई, हर्रा और करनावल नगर पंचायत चुनाव में सभी चरणों में मतदान प्रतिशत काफी बढ़ा है। चुनाव आयोग इसे जनजागरूकता अभियान की सफलता मान रहा है। वहीं, कुछ लोग बड़ी संख्या में युवाओं के मतदाता बनने और उनके उत्साह को वोट प्रतिशत बढ़ने का कारण मान रहे हैं। उधर, मतदाताओं का यह भी कहना है कि खुशनुमा मौसम के कारण इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ा है।
मतदाता फरमान, आबिद अली, आरिफ, मोहम्मद अली आदि का कहना है कि इस बार मौसम का मिजाज ठीक रहने के कारण मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई हैै। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। उससे भी काफी सफलता मिली है। भीषण सर्दी और गर्मी होने पर भी मतदाता घरों से कम निकलते हैं। इस बार मतदान के समय मौसम गुलाबी रहा। यही कारण है कि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मतदाता आस्था चौधरी का कहना है कि खुशनुमा मौसम, चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, युवाओं का जोश और जनजागरण अभियान के कारण वोट प्रतिशत बढ़ा है। इसी तरह अन्य मतदाता भी वोट प्रतिशत बढ़ने का मुख्य कारण मौसम की अनुकूलता मान रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड से मतदान का प्रयास
नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने के मामला प्रकाश में आए। वहीं, जोनल मजिस्ट्रेट हरपाल सिंह ने दर्जनों फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। इसको लेकर हर्रा की चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भिजवाया।
मतदाताओं को सुविधा भी खूब मिली
खिवाई, हर्रा और करनावल के निकाय चुनाव में मतदाताओं को पहले ही पर्ची मुहैया कराने एवं बूथों पर बीएलओ समेत अन्य सुविधाएं मतदाताओं को मिलने को भी वोट प्रतिशत बढ़ने का कारण मतदाता मान रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ द्वारा पहले से पर्चियां उपलब्ध कराए जाने से भी मतदाताओं को सहूलियत मिली हैं। इससे मतदाताओं को लिस्ट में नाम तलाशने की परेशानी से भी जूझना नहीं पड़ा। वहीं, जिन लोगों की पर्चियां घर पर नहीं पहुंच पाईं उन्हें बूथ पर उपस्थित क्षेत्रीय बीएलओ द्वारा पर्चियां उपलब्ध कराई गईं। इसी तरह अन्य सुविधाओं से भी वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।
वोटर कार्ड हाथ में पर नाम सूची से गायब
खिवाई, हर्रा और करनावल में मतदान के दिन कई बूथों पर बीएलओं की लापरवाही खुलकर सामने आईं। काफी संख्या में ऐसे वोटर थे, जिनके पास मतदाता पहचान पत्र तो थे, लेकिन सूची से नाम गायब था। प्राथमिक विद्यालय हर्रा में मतदाता पहचान पत्र लेकर आई जाबिर, नईम, जिशान, फरमीन, नन्हें, आस मोहम्मद आदि का नाम सूची से गायब था। मतदाताओं का कहना था कि दस दिन पहले जारी लिस्ट में वोट थी, लेकिन संशोधित लिस्ट में कैसे कट गया।
विज्ञापन

समर्थक की हार्ट अटैक से मौत
हर्रा नगर पंचायत में कलवा (45) पुत्र गुलामजा की वोट डालने के बाद घर जाते ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
मुख्य बातें
जनजागरूकता को मान रहे वोट बढ़ने की वजह
सूची से वोट गायब होने से मताधिकार से वंचित रहे वोटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें