मेरठ में थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर रोड स्थित मदरसा हामिदया मिस्बाहुल उलूम में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को वहां से खदेड़ा। निकाय चुनाव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने एक दूसरे पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया।
पढ़ें : बसपा प्रत्याशी का आरोप- हाथी का बटन दबाने पर जली कमल की लाइट
वहीं लिसाड़ी गेट इलाके के समर गार्डन में वार्ड-81 की वोटर लिस्ट से अधिकांश लोगों के नाम गायब होने पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर बसपा से मेयर प्रत्याशी के पति योगेश वर्मा पहुंचे। भीड़ ने योगेश का भी विरोध कर दिया। सरकार पर जान बूझकर वोट काटने का आरोप लाया। यहां देररात भी हंगामा हुआ था। आरोप है कि पिछले एक माह में वोटर लिस्ट कई बार बदल चुकी है। इलाके के अधिकांश लोगों का नाम सूची से गायब है। आसपास के लोगों ने चुनाव बहिष्कार करते हुए बोर्ड लगा दिया। इस पर पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत करने के लिए लाठी फटकारते हुए भगा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/