मोदीपुरम। नगर निकाय चुनाव का मतदान बुधवार को होगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। वहीं विशेष पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। निगरानी के लिए अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कैमरे भी लगाए जाएंगे।
पल्लवपुरम में नगर निगम के चुनाव के लिए 17 मतदान केंद्र हैं, जबकि 40 बूथों पर मतदान होगा। यहां आधा दर्जन बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किया गया है। एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड 27, 7 और 57 और वार्ड 30 के लिए 17 मतदान केंद्रों पर 40 बूथ बनाए गए हैं। बूथ कृष्णा पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल पल्लवपुरम फेज दो में बने है। इसके अलावा डीएमए प्रथम स्कूल, पल्र्हैड़ा, जेएस एकेडमी, रुड़की रोड सोफीपुर में कैश कॉलेज, डौरली गांव आदि में बूथ बनाए गए है। यहां पर कड़ी सुरक्षा मेें मतदान कराया जाएगा। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला क्षेत्र में चुनाव को देखते हुए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार लिया है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराया जाएगा।