संयुक्त व्यापार संघ की बैठक में चुनावी चर्चा
मेरठ। नगर निगम चुनाव को लेकर संयुक्त व्यापार संघ की ओर से गढ़ रोड स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई सभी पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा की मेयर प्रत्याशी एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशी अन्य दलों के प्रत्याशियों के मुकाबले बेहतर साबित होंगे। बैठक में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की गई। संचालन अरुण वशिष्ठ ने किया। संगठन के पवन मित्तल, कमल ठाकुर, सरदार दलजीत सिंह, नीरज मित्तल, आशु रस्तोगी, विजय आनंद, उमेश अग्रवाल, अमन गुप्ता, संजीव रस्तोगी, सतीश चंद जैन, विपुल सिंघल, अतुल गर्ग, मनोज अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, विकास गिरधर, नीरज आहूजा, नीरज कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, नवीन अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सुनील वर्मा आदि रहे।