मवाना। भाजपा प्रत्याशी रवि गोला ने मोहल्ला काबली गेट में सैन समाज की बैठक में वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता राकेश सैन ने की तथा संचालन किशनचंद सैन ने किया।
वोटरों से विजयी बनाने की अपील
मवाना। अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक चौधरी ने अशोक विहार कालोनी में रामचर्चा में पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से शंख के निशान के सामने का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। इसके बाद हरिहर विहार, गोवर्धन एनक्लेव, बुढ्ढा पीर, आकांक्षा, मोहल्ला तिहाई में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में उनके साथ रवि कंसल, लक्ष्मेंद्र शर्मा, गोपाल, श्यामवीर, नीरज यादव, अंकित कुमार, जगदीश, गौरव राठी, संजय त्यागी तथा महिला टीम ने रामबाग, लवकुश कॉलोनी आदि में पहुंचकर जनसंपर्क किया। उनके साथ ऋतु सिंह गुर्जर, बाला चौधरी, सुरेश चौधरी, सुनीता विश्वकर्मा, बबीता आदि थीं।