पंचायत घर में रखरखाव का अभाव
अमर उजाला ब्यूरो
बौन्द्रा।
अंबेडकर गांव में पंचायत घर बदहाल अवस्था में है। पंचायत घर उपले बनाए जा रहे हैं। किला परीक्षितगढ़ का यह गांव अंबेडकर गांव में शामिल होने के बाद भी यहां विकास कार्यों को तवज्जो नहीं दी गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है। वहीं पंचायत घर भी खस्ताहाल है। सालों से पंचायत घर की रंगाई-पुताई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिव आज तक पंचायत घर में नहीं बैठे है। प्रस्ताव पास कराने के लिए पंचायत घर पर कोई बैठक भी नहीं बुलाई गई है। महिलाएं इसमें गोबर के कंडे बना रहीं है। ग्राम सचिव के न मिलने पर ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को टीम भेजी जाएगी। साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान अफसर अली ने कहा जल्द ही पंचायत घर की सफाई कराई जाएगी।