फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आयोजित गायन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शिवांगी तथा बीए द्वितीय वर्ष से शैली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्राचार्या डा. शक्ति साहनी के संरक्षण में तथा संयोजिका सरोज चौहान के निर्देशन में गायन प्रतियोगिता हुई। इसके निर्णायक मंडल में सरोज चौहान, डा. नीता वर्मा, दीपा शर्मा थीं। प्रतियोगिता में बीए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय की छात्राओं ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 38 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से शिवांगी, उजमा तथा दीपा, बीए द्वितीय वर्ष से शैली, कंचन तथा जिया जीनावाला ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष में प्रविष्टि कम होने के कारण उसे प्रतियोगिता में शामिल नहीं माना गया। डा. शक्ति साहनी ने परिणामों की घोषणा की तथा स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गायन एक विशिष्ट विधा है। जब हम हृदय से गाते हैं तो हमारी भावानात्मक लय, ताल, सुर, उच्चारण का ज्ञान होता है। प्रतियोगिता में सहभागिता अधिक महत्वपूर्ण है। छात्राएं गायन के क्षेत्र में कैरियर बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें